भारत

उत्तराखंड की हार के बाद निशाने पर न्यायपालिका, जेटली बोले अदालत की दखलअंदाजी से काम हो रहा प्रभावित

केंद्र सरकार न्यायपालिका के बढ़ते दखल से परेशान दिख रही है। उत्तराखंड मामले में न्यायपालिका का दखल और सियासी हार के बाद केंद्र सरकार ने न्यायपालिका पर सवाल खड़े करे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने न्यायपालिका पर सरकारी कामकाज में दखलअंदाजी का आरोप लगया है।

बुधवार को राज्यसभा में अरूण जेटली ने कहा, “अब लगता है कि सरकार का काम बजट तैयार करना और टैक्स वसूली करना ही रह गया है। क्योंकि बाकि कामों में किसी न किसी तरह से अदालत का दखल हो जाता है, जिससे समय पर काम पूरा नही हो पाता।”

Arun-Jaitley

अरूण जेटली, केंद्रीय वित्त मंत्री

जब कांग्रेस ने जीएसटी मुद्दे को निपाटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज के तहत ट्राइब्युनल बनाने की मांग की तो जेटली ने इस पर चेतावनी देते हुए कहा कि  टैक्स और वित्तीय मामलों को अदालतों के हवाले नही किए जाने चाहिए। यह राजनैतिक मुद्दे हैं।

आपको बता दें, हाल ही में तमाम मुद्दों पर यचिका दाखिल कर अदालत को दखल काफी बढ़ा है। वो चाहे कारों की बिक्री और टैक्सियों पर रोक हो या फिर किसी राज्य में राष्ट्रपति शसान हो। हर मुद्दे को अदालत में निपटाया जाता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button