मनोरंजन

Akshay Kumar Birthday : कभी रवीना तो कभी प्रियंका, इन हिरोइनों को डेट कर अक्षय आ चुके हैं सुर्खियों में

Akshay Kumar Birthday : कभी वेटर का काम करने वाले अक्षय आज हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी, जानें उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनछुए पहलू


Highlights –

. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपना जन्मदिन 9 सितंबर को मना रहे हैं और इसी के साथ इस साल वह 54 साल के हो जाएंगे।

. अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी मशहूर हैं।

Akshay Kumar Birthday : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपना जन्मदिन 9 सितंबर को मना रहे हैं और इसी के साथ इस साल वह 54 साल के हो जाएंगे। अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी मशहूर हैं। बॉलीवुड में उन्हें ये नाम इसलिए दिया गया क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन करते हैं और ये स्टंट सीन हमेशा वो खुद करना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार की बॉलीवुड में 8 ऐसी फिल्में हैं जिनमें उन्होंने खुद स्टंट सीन किये थे। आज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बतायेंगे।

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। लेकिन उसके बाद कुछ समय तक वह पुरानी दिल्ली में भी रहे थे। कुछ समय बाद अक्षय कुमार का पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। बॉलीवुड के खिलाड़ी ने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी।

क्या आपको पता है अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। उन्होंने अपना नाम बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले बदल लिया था। हालांकि आज भी उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें राजीव कह कर ही बुलाते हैं।

अक्षय कुमार अपनी असल जिंदगी में काफी ज्यादा अनुशासन वाले एक्टर में से एक हैं। वह रोज सुबह 4 बजे उठ जाते हैं जिसके बाद वह सुबह 6 बजे से अपना काम शुरू करते हैं। शाम को अक्षय कुमार सूर्यास्त होने से पहले डिनर कर लेते हैं। यह बात खुद अक्षय कुमार कई बार इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं।

क्या आपको पता है अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी में बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। इसके अलावा अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इसके साथ ही उनकी  यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर प्रसारित भी हुई है।

Read More-OTT sequels Release 2022: ‘असुर 2’ से लेकर ‘मिर्जापुर 3’ इन स्वीकल का कर रहे हैं दर्शक बेसब्री से इंतज़ार

अक्षय कुमार ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से की थी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में राखी और शांतिप्रिया थी। अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार ने 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उस समय उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने से पहले अक्षय कुमार महेश भट्ट की फिल्म     ‘आज’     में   छोटे से रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर बने थे। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इस योगदान के लिए अक्षय को  साल 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ लॉ’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से 17 जनवरी 2001 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे है आरव और नितारा। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और परिवार की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अक्षय के पास आज भी अपनी पहली कार और मोटरसाइकिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से जुड़ चुका है। हालांकि यह दोनों ही रिश्ते ज्यादा वक्त तक नहीं चल सके। जिस वक्त अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे उस वक्त उनका नाम रेखा और शिल्पा से जुड़ा था। रवीना को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद रवीना और अक्षय एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जोड़ा गया। उस वक्त मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के रिश्ते में थे और उनका ढाई साल का बेटा भी था।

जब ट्विंकल खन्ना को अक्षय की इस अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने अक्षय के सामने अपनी शादी बचाने की शर्त रखी। अक्षय को प्रियंका के साथ कभी कोई फिल्म न करने की बात कही। अक्षय कुमार ने भी ट्वींकल की बात रखकर प्रियंका चोपड़ा के साथ उसके बाद कभी फिल्म स्क्रीन पर नज़र नही आएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button