मनोरंजन

इस फिल्म में अक्षय और कटरीना फिर दिखेंगे साथ

रोहित शेट्टी की फिल्म में करेंगे साथ काम


कटरीना कैफ आज कल अपने आने वाली फिल्म भारत फिल्म को लेकर काफी चर्चा   में चल रही हैं .  अभी हाल ही में कटरीना ने अपनई नी  आने वाली  फिल्म भारत  के कुछ पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये जो फैंस द्वारा काफी पसंद किये  जा रहे है.वही भारत  फिल्म के साथ कटरीना को रोहित शेट्टी  द्वारा एक फिल्म का ऑफर दिया गया  है इस फिल्म में कटरीना ‘सूर्यवंशी’ गर्ल के रूप में नजर आएंगी.

लम्बे समय के बाद दिखेंगे अक्षय – कटरीना एक साथ

आपको  बता दे कि सिंघम और सिम्बा  जैसी ब्लॉकबस्टरस  फिल्म बनाने  के बाद अब रोहित शेट्टी ‘सूर्यवंशी’ फिल्म बनाने  जा रहे  हैं  जिसके लिए उन्होंने इस फिल्म लीड एक्टर के लिए अक्षय  कुमार और लीड एक्ट्रेस  कटरीना  कैफ को रखा है. इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार और कटरीना कैफ  अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर  कर  के बताई  जिसमे  वो , कटरीना  , रोहित शेट्टी और करण जौहर संग नजर आ रहे हैं. कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा- कटरीना कैफ आपका कॉप यूनिवर्स में स्वागत है. हमारी सूर्यवंशी गर्ल.

यहाँ भी पढ़े: छपाक  के सेट से लीक हुई दीपिका की वीडियो , ऐसे नज़र आई दीपिका 

साथ ही सिंघम और सिम्बा के बाद सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की यह तीसरी कॉप सीरीज होगी जिसमे अक्षय और कटरीना एक बार फिर इतने लम्बे समय के बाद साथ नजर आएंगे . आपको बता दे  कि  अक्षय  और कटरीना  इस पहले भी कई  फिल्मो  में साथ काम कर चुके है जिनमे यह फिल्में  शामिल है-  दे दना दन, नमस्ते लंदन, वेलकम,सिंह इज किंग और तीस मार खान. दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है जिसके चलते अक्षय और कटरीना के अफेयर की भी खबरें उड़ने लगी थीं. फिर बाद में ऐसा बताया गया की  ट्विंकल ने अक्षय कुमार को कटरीना के  संग काम करने से मना किया है.

रोहित शेट्टी की आने वाली  फिल्म  ‘सूर्यवंशी’ अगले साल  2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. अब देखना यह है की क्या यह  जोड़ी  फिर  से  ऑनस्क्रीन  बड़े परदे  पर धमाल मचा पाती है  ?

Back to top button