लाइफस्टाइल

जानें साइंस क्या कहता है पति-पत्नी के बीच की उम्र अंतर को लेकर

सर्वे के अनुसार तलाक में उम्र का अहम रोल होता है


Age difference between husband and wife: ये बात तो हम सभी  लोग जानते है कि हमारे समाज में पति-पत्नी के बीच उम्र के अंतर को एक टैबू माना जाता है। वही कई जोड़े ऐसे भी होते है जिनकी उम्र में काफी ज्यादा अंतर है। लेकिन उसके बाद भी आज वो एक खुशहाल जिंदगी जीते हैं। पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर जब ज्यादा चर्चा में आता है जब पत्नी उम्र में बहुत बड़ी हो और पति छोटा हो तो लोग बोलते है माँ की उम्र की महिला से शादी कर ली है और जब पति उम्र में बहुत बड़ा होता है और पत्नी छोटी, तो भी लोग बोलते है बाप की उम्र के आदमी से शादी कर ली है। इतना ही नहीं इन चीजों को देखते हुए कई लोग तो ऐसा भी समझते है कि लड़के या लड़की में जरूर कोई कमी होगी तभी अपने से ज्यादा उम्र वाले को जीवन साथी बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में कई लोग तो पति-पत्नी के इस प्यारे रिश्ते को मजबूरी या फिर पैसे के लालच से जो़डकर देखते हैं। लेकिन हमारे बॉलीवुड सितारों ने इस गंदी सोच को पीछे छोड़ अपने पसंद के पार्टनर से शादी की है और आज वो बेहद खुश भी है तो चलिए जानते है उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बात करेंगे।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। जबकि मीरा राजपूत तो फिल्म इंडस्ट्री से भी नहीं है और साथ ही साथ शाहिद कपूर से 13 साल छोटी भी है। उसके बाद भी इन दोनों कपल्स के बीच जो बॉडिंग है वह दूसरे लोगों को भी इंस्पायर करती है। इससे पता चलता है कि दोनों लोगों के बीच अगर प्यार हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर बन जाता है।

और पढ़ें: टीवी कपल्स जिन्हें टीवी शो के दौरान हुआ था प्यार और बाद में की शादी

Priyanka Chopra and nick
Image source – Priyanka Insta

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज के समय में बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक है। इन दोनों के बीच भी उम्र का काफी ज्यादा गैप है प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को उनकी शादी के समय काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा का कहना था कि हमारे बीच सब कुछ ठीक है और अब निक भी धीरे धीरे भारतीय परंपराओं में रंग रहे हैं हमारा रिश्ता भी बाकी कप्पलस की तरह ही हैं। हम साथ में काफी ज्यादा खुश हैं।

जानें क्या कहता है साइंस, पति-पत्नी की उम्र के अंतर को लेकर

शादी के लिए पति-पत्नी के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए, इसके लिए अटलांटा के एमोरी विश्वविद्यालय में 3,000 लोगों पर अध्ययन किया गया। जिसके बाद शादी, रिलेशनशिप, तलाक और बच्चों पर कुछ महत्वपूर्ण डेटा मिला। उस डेटा के अनुसार हमारे रिश्तों में उम्र का अंतर असर डाल सकता है.लेकिन एक रिश्ते को निभाने के लिए कपल्स की बीच अंडरस्टैंडिंग को भी महत्वपूर्ण माना गया है। अटलांटा की रिपोर्ट के अनुसार अगर पति-पत्नी के बीच उम्र का फासला कम है तो ज्यादा असर नहीं पड़ता और अगर एज गैप ज्यादा है तो रिश्तों में दरार आने की सम्भावना बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार जिन कपल्स के बीच पांच साल का अंतर होता है उनके तलाक होने की संभावना 18 प्रतिशत होती है जबकि जिनके बीच एक दो साल का अंतर होता है उनके बीच तलाक होने की संभावना 3 प्रतिशत होती है। अगर कपल्स के बीच 10 साल का अंतर होता है तो उनका तलाक होने की संभावना 39 प्रतिशत होती है। और अगर कपल्स के बीच 20 साल का अंतर होता है तो तलाक होने की संभावना 95 प्रतिशत होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button