भारत

16 साल बाद आज इरोम शर्मिला करेंगी भूख हड़ताल खत्म

मणिपुर की आयरन लेडी इरोम शर्मिला आज 16 साल के बाद भूख हड़ताल खत्म कर रही हैं। आज 9 अगस्त को इरोम शर्मिला की कोर्ट में चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी। इसके साथ ही कोर्ट आज उनकी रिहाई का आदेश भी दे सकता है।

गौरतलब है 26 जुलाई को इरोम ने भूख हड़ताल खत्म करने का बात कही थी। जिसमें उसने कहा कि वह शादी कर सामान्य जीवन जीना चाहती हैं। इसके साथ ही वह चुनाव भी लड़ना चाहती हैं।

iron sharmila

इरोम शर्मिला

आपको बता दें इरोम ने 4 नवंबर 2000 को भूख हड़ताल शुरु की थी। भूख हड़ताल शुरु करने की सबसे बड़ी वजह कथित तौर पर असम राइफल्स के जवानों द्वारा 10 नागरिकों के मारा जाना।

इरोम का आरोप था कि कई राज्यों में आर्म्ड फोर्सस स्पेशल पॉवर एक्ट यानि अफस्पा लागू(1958) है। जिसके कारण सिक्युरिटी फोर्सेस को गिरफ्तारी या बल प्रयोग की खास ताकतें हासिल रहती हैं।

इस अफ्स्पा को हटाने के लिए ही 28 साल की उम्र में इरोम ने भूख हड़ताल शुरु की थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button