सेहत

आपको हैरान कर देंगे चुकंदर के फायदे

चुकंदर खाने से त्वचा गुलाबी और सुदंर होती है, जानिये चुकंदर के फायदे


फायदों के बारे में

  • कैंसर से बचाव
  • ब्लड प्रेशर
  • सहनशक्ति
  • गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
  • एनीमिया मे लड़ने के लिए फायदेमंद
  • सेक्शुअल हेल्थ और स्टैमिना बढ़ाने मे मददगार है
  • कब्ज़ से राहत
  • दिमाग तेज़ करता है
  • वजन घटाने में मददगार होता है
  • स्किन के लिए फायदेमंद है
  • रूसी होने के लिए फायदेमंद है
चुकंदर जूस
चुकंदर जूस

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिये काफी फायदेमंद है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौहा, विटामिन और खनिज होता हैं जो हिमोग्लोबिन बढ़ाता है और हमारे शरीर के लिए आवश्यक है और हमारे शरीर को स्वस्थतबनाए रखने में मदद करता है। आपको हैरान कर देंगे चुकंदर के फायदे।

आपने अक्सर चुकंदर का प्रयोग सलाद और जूस में किया होगा। क्या आप जानते है इस लाल रंग के फल से शरीर को कितने फायदे मिलते है? इसका इस्तेमाल शरीर को पिलिया, हायपोथाइसीस परेशानियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है।

आइये जानते है चुकंदर जूस के फायदे

कैंसर से बचाव

इंसान अक्सर रोगों का शिकार हो जाता है। इनमें से कुछ रोग जानलेवा होते है। इन सब रोगों में कैंसर सबसे ऊपर आता है। तो कैंसर से बचने के लिए अगर आप चुकंदर के जूस का सेवन करते है, तो वह काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर का सेवन करने पर शरीर में कैंसर से लड़ने की शक्ति को बढ़ावा मिलता है।

ब्लड प्रेशर

चुकंदर का रस पीने से ब्लड प्रेशर कुछ ही समय में कम हो जाता है। एक गिलास चुकंदर का रस ब्लड प्रेशर को 5 प्वाइंट तक नीचे ला सकता है। चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। यह नाइट्रेट शरीर में जाने के बाद नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, जो कि धमनियों मे फैलाव उत्पन्न करता है, जो कि धमनियों में फैलाव उत्पन्न करता है और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

सहनशक्ति

चुकंदर का जूस पीकर व्याम करने से शरीर में सहनशक्ति बढ़ जाती है। ऐसा कहा जाता है, कि जूस पीने के कुछ देर बाद व्यायाम करने से पहले की तुलना में 16% ज्यादा व्यायाम किया जा सकता है। यह इसलिए होता है क्योंकि चुकंदर में उपस्थिति नाइट्रेट व्यायम के समय शरीर की ऑक्सीजन की आवश्यकता को कम करता है।

चुकंदर जूस के फायदे
चुकंदर जूस के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

चुकंदर में ज्यादा मात्रा में फाँलिक एसिड मिलता है। यह फाँलिक एसिड गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए बहुत ही महत्तवपूर्ण होता है।

एनीमिया मे लड़ने के लिए फायदेमंद

चुकंदर का रंग लाल होने के कारण चुकंदर खून की कमी को मिलाने में मदद करता है, और इस वजह से एनीमिया के रोगी को यह जरूर खाना चाहिए।

सेक्शुअल हेल्थ और स्टैमिना बढ़ाने मे मददगार है

चुकंदर को नेचुरल वियाग्रा भी कहा जाता है। चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में एक केमिकल बोरान मिलता है जो कि सेक्स हार्मोन के निर्माण मे मददगार होता है।

कब्ज़ से राहत

चुकंदर में फाइबर पाया जाता है, जिससे स्टूल नरम हो जाता है। साथ ही पेट से सारे टॉक्सिन निकल जाते है।

दिमाग तेज़ करता है

चुकंदर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16% तक बढ़ जाता है। ऐसा इसमे मिलने वाला नाइट्रेट के कारण होता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से मस्तिष्क ठीक प्रकार से अपना काम करता है।

वजन घटाने में मददगार होता है

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नही है। अगर प रोज दो चुकंदर का जूस खाली पेट पीते है, तो ऐसा करने से आपको अपने मोटापे से राहत मिल सकती है।

स्किन के लिए फायदेमंद है

चुकंदर का रस त्वचा के किल, मुहासे से निजाद दिलाने में मददगार है। इसके साथ यह आलस को दूर करने और थकान को दूर करने में मददगार होता है।

रूसी होने के लिए फायदेमंद है

चुकंदर के काढ़े में थोड़ा सा सिरका मिलाकर सिर में लगाए या सिर पर चुकंदर के पानी में अदरक के टुकड़े को भिगोकर रात में मसाज करें। सुबह बालों को धो ले।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Neelam Mishra

She loves to write and her write -ups speak for her. She is an entertainment bee, and for her work is everything.
Back to top button