मनोरंजन

5 बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही कर लिया था लोगों के दिलों पर राज

बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने अपने टैलेंट से जीता लोगों का दिल


बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसमे रोज नए नए लोग आते रहते है और अपने टैलेंट से लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश करते रहते है। अगर आप बॉलीवुड पर नजर मारे तो यहाँ आपको एक से एक हिट स्टार देखने को मिल जायेगे। जिन्होंने अपने टैलेंट और एक्टिंग स्किल्स के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया हुआ है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोगों को एंट्री करने के लिए ही बहुत से पापड़ बेलने पड़ते है। यहाँ तक की लोगों की चप्पलें घिस जाती है, जब जा कर उनको एक ब्रेक मिलता है। दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद उनको कोई एक फिल्म में अपना टैलेंट दिखने का मौका मिलता है। आज हम बात कर रहे है ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स की जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लोगो के दिलो पर राज किया हुआ है।

कंगना रनौत: कंगना रनौत ने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें सबसे पहले एक थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ में रोल मिला। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की गलियों में कदम रखा और फिर कभी मुड़ कर नहीं देखा। आज कंगना रनौत को बॉलीवुड में किसी प्रकार के इंट्रो की जरूरत नहीं होती। कंगना रनौत जितनी बोल्ड और बिंदास फिल्मों में नजर आती है उतनी ही बोल्ड और बिंदास वो रियल लाइफ में भी है।

आयुष्मान खुराना: आयुष्मान खुराना ने 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ थी। उनकी यह फिल्म उनके फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। आयुष्मान खुराना अपनी एक्टर, सिंगर, टेलीविज़न हॉस्ट, और थोड़ा हटके सब्जेक्ट्स पर फिल्म करने के लिए जाने जाते है।

और पढ़ें: छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाली है ईशा देओल, जल्द इस टीवी शो में आएंगी नजर

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण ने 2007 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ थी इस फिल्म ने लगभग 100 करोड़ की कमाई की थी। साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आज दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक है।

प्रियंका चोपड़ा: देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में 2003 में डेब्यू किया था।उन्होंने फिल्म ‘द हीरो’ से सनी देओल की को-स्टार के रूप में डेब्यू किया था। अभी प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती है। आज के समय में प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है।

विद्या बालन: विद्या बालन ने 2005 में आपमें बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी उन्होंने फिल्म ‘परिणीता’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभी विद्या बालन को बॉलीवुड में 15 साल हो गए है। और ये उनकी ज़िन्दगी के बेहतरीन 15 साल रहे है। विद्या बालन ने अपने करियर में मिशन मंगल, बेगमजान, डर्टी पिक्चर, तुम्हारी सुलु जैसी बहुत सारी फिल्में की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button