बिना श्रेणी

साल की बेहतरीन 5 कुर्तियाँ जो रही सबसे ज्यादा ट्रेंड में

इस साल की कुछ ट्रेंडी कुर्तियाँ जिसे देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार


साल तो आता-जाता रहता है लेकिन हर एक साल कुछ-न-कुछ अलग ट्रेंड देकर जाता है और ये ट्रेंड लड़कियों के लिए स्टाइल बन जाता है। जब बात हो रही हो फैशन की और कुर्तियों की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।  आज हम बात करेंगे इस साल की कुछ बेहतरीन स्टाइलिश कुर्तियों के बारे में, जो सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहीं। जो लड़कियों के बीच काफी ट्रेंडी रहा और महिलाओं ने काफी पसंद किया। ऐसे ही कुछ बेहतरीन कुर्तियों के बारे में बात कर रही हूँ जिसे देखकर आपको भी प्यार हो जाएगा।

ट्रेंडी कुर्तियाँ
ट्रेंडी कुर्तियाँ

आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी हैं वो कुर्तियाँ: – 

  • प्रिंटेडलांग कुर्ता

इस साल ये कुर्तियाँ न केवल कॉलेज जाने वाली लड़कियों ने बल्कि कामकाजी महिलाओं ने भी इसे खूब पसंद किया है। देखा जाए तो इन्हें पेअर-अप के लिए लांग कुर्ते के साथ प्लाजो को भी खूब सराहा गया है। प्लाजो के साथ लॉन्ग कुर्तियाँ काफी ग्लैमरस और आकर्षक दिखती है। अगर आप चाहें तो इसे आप भी इस लुक में खुद को ढाल सकती हैं।

  • चिकनकारी एम्‍ब्रॉयडरीकुर्तीज और प्‍लाजो

वैसे देखा जाए तो यह प्रिंट काफी पुराना है लेकिन, फिर से महिलाओं के बिच इसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। मार्केट में इस प्रिंट के इतने अच्छे-अच्छे रंग और डिजाईन आ गए हैं कि यह एक बार फिर से महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • नेकलाइनएम्‍ब्रॉयडरी कुर्ता

ऐसे कुर्ते भी काफी प्रचलन में है क्योंकि यह न केवल सिम्पल लुक देता है बल्कि यह आपके स्मार्टनेस में चार चाँद लगाने का काम करता है। इस कुर्ती का उपयोग आप कैजुअल और प्रोफेशनल दोनों के लिए कर सकते हैं। कैजुअल में जहाँ आपको सिंपल लेकिन क्लासी लुक मिलेगा वैसे ही प्रोफेशनल में ये आपके लुक को स्मार्ट बनाएगा और लोगों पे आपका अच्छा इम्प्रैशन पड़ेगा।

ट्रेंडी कुर्तियाँ
ट्रेंडी कुर्तियाँ
  • स्ट्रेटकट लॉन्ग कुर्ता  

ए-लाइन और फ्लेयर-कट्स आपको कभी भी फ्लैटर लुक नही देंगे पर ये कुर्तियाँ आपको फ्लैटर लुक देंगे। इसीलिए स्ट्रेट कट वाली कुर्ती को लड़कियों और महिलाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं।

  • स्‍प्‍लेशकलर कुर्ती

यह सबसे अधिक कॉलेज गोइंग गर्ल द्वारा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह काफी स्मार्ट और डिफरेंट लुक देता है। हालाँकि, इन सब के अलावा कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए ज़रूरी है कि उसे अलग-अलग तरह के बॉटम वेयर के साथ पहनें जैसे छोटी लेगिंग, पैंट्स, पलाज़ो और पटियाला। जिनकी हाइट थोड़ी कम है वो इसे लेगिंग के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप साइड स्लिट वाली कुर्ती भी पहन सकती हैं, ये आपको स्लिम लुक देगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button