बिना श्रेणी

यौन शोषण के बुरे आईने को दिखाने वाली बॉलीवुड की 5 फ़िल्में

यौन-शोषण – समाज का बुरा आईना


यौन-शोषण यानि सेक्सुअल हर्रासमेंट (sexual harassment) आज हमारे समाज का वो बुरा आइना है जिसके खिलाफ पूरी दुनिया ने जंग छेड़ी हुई हैं। इस विषय से हमारा बॉलीवुड समाज भी अछूता नहीं रहा हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे दिग्गज निर्देशकों ने कुछ ऐसी फ़िल्में बनायीं हैं जिंसमे यौन शोषण के बुरे आईने को अलग-अलग कहानियों के माध्यम से दर्शाया गया है। आईये जानते हैं वो यौन शोषण के बुरे आईने को दिखाने वाली बॉलीवुड की वो 5 फ़िल्में जिन्होंने समाज में फैली इस बुराई का अंत करने में मदद की।

1. भूमि (2017) – इस फिल्म में एक सिंगल फादर के द्वारा पाली गयी बेटी के बलात्कार और उसके रिवेंज की कहानी हैं। इसमें सिंगल फादर यानि अरुण सचदेवा की भूमिका में होते हैं संजय दत्त और उसकी बेटी भूमि यानि अदिति राव हैदरी है। इसकी कहानी में भूमि का बलात्कार होने के बाद एक बाप की जंग शुरू होती हैं।

2. पिंक (2016) – ये फिल्म समाज के उस आईने को दिखती है जहाँ लड़कियों के ना बोलने पर क्या होता है यह दिखाया गया हैं। इसमें चार लड़कियों की कहानी है जिनके साथ एक पार्टी में मौजूद कुछ लड़के छेड़छाड़ करते हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो बात बढ़ जाती हैं और इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू लड़के को घायल कर अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग जाती हैं। इसके बाद शुरू होता है पुलिस, कोर्ट रूम और वकीलों की दलीलों का सफर। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील का रोल निभा रहें हैं।

3. मॉम (2017) – इस फिल्म में एक माँ की उसकी सौतेली बेटी के बलात्कार हो जाने के बाद उन लोगों के साथ जंग की कहानी है जिसमे वो सभी को एक अलग तरीके से बदला लेने का बनाती हैं। फिल्म में देवकी की भूमिका में श्रीदेवी है जो आर्या की माँ की भूमिका निभा रही हैं। आर्या के साथ एक पार्टी के दौरान रेप हो जाने के बाद शुरू होता हैं देवकी का अपनी बेटी को न्याय दिलाने का सफर।

Read more: हेल्थी ब्रेकफास्ट के लिए खाने में क्या चुनें

4. मातृ (2017) – ये फिल्म भी एक मां (रवीना टंडन) के बदले की कहानी है जिसमें उसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने होता है। इस परिस्थिति में मां खुद के संभालते हुए कैसे सिस्टम से लोहा लेती है और कैसे सत्ता में बैठे दबंगों को इसकी सजा देती है यही इस फिल्म की कहानी है।

5. लज्जा (2001) – यह फिल्म उन औरतों के दर्द की कहानी है जिसमे उनके मर्दों द्वारा उनपर किये गए अत्याचार को दिखाया गया हैं। कैसे मुश्किल परिस्तिथों में एक औरत अपने सम्मान की रक्षा करती है और कैसे वो दूसरी औरतों का सहारा पाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button