हॉट टॉपिक्स

5 Big Shocking events of 2022: 2022 की वो 5 बड़ी खबरें जिन्होंने पूरे देश को चौंका दिया

5 Big Shocking events of 2022: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लेकर बिलकिस बानो केस तक, ये हैं साल 2022 की चौंका देने वाली घटनाएं

Highlights –

  • साल 2022 खत्म होने पर है। साल 2022 में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसने पूरे देश को चौंका कर रख दिया।
  • इस आर्टिकल में उन पांच बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने देश भर में सबको चौंका दिया।

5 Big Shocking events of 2022 : साल 2022 खत्म होने पर है। साल 2022 में कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसने पूरे देश को चौंका कर रख दिया। इस आर्टिकल में उन पांच बड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने देश भर में सबको चौंका दिया।

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर

29 मई 2022 को पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा धक्का लगा। पंजाब के साथ पूरे देश ने अपने चहीते सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस साल खो दिया। सिद्धू मूसेवाले की गोली मारकर हत्या कर दी गई इससे पूरा देश सदमे में आ गया। मानसा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 27 वर्षीय गायक की कार पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सिंगर के हत्या से लोगों में काफी गुस्सा और आक्रोश फैल गया।

नोएडा में ट्वीन टावर का विध्वंस

28 अगस्त 2022 को नोएडा में लगभग 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन जिसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से भी ऊंची थी उसे ध्वस्त कर दिया गया। निवासियों द्वारा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अदालत में जाने के नौ साल बाद टावर को गिराने का आदेश दिया गया. जी हां आपको बता दें कि ट्वीन टॉवर को गैरकानूनी तरीके से खड़े किए जाने के आरोप लगे थे और यह केस अदालत में पिछले 9 सालों से चल रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो टावर को 3, 700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का उपयोग कर के केवल 9 सेकेंड के अंदर ध्वस्त किया गया।

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई

मीडिया खबरों के अनुसार साल 2002 में गुजरात दंगों के दौरान 11 लोगों ने अहमदाबाद के पास एक गांव में बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप किया। वह उस समय 19 वर्ष की थीं और गर्भवती भी थीं। हिंसा में उसके परिवार के चौदह सदस्य भी मारे गए थेजिसमें उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी। जिसका सिर अपराधियों ने जमीन पर पटक दिया था।

Read more: 5 controversies of Bollywood 2022: द कश्मीर फाइल्स से लेकर काली तक ये हैं 2022 के बॉलीवुड के 5 विवाद

गुजरात दंगों के दौरान 11 लोगों ने मार्च 2002 को अहमदाबाद के पास एक गांव में बानो के साथ गैंगरेप किया था। वह उस समय 19 वर्ष की थीं और गर्भवती भी थीं। हिंसा में उसके परिवार के चौदह सदस्य भी मारे गए थेजिसमें उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी जिसका सिर अपराधियों ने जमीन पर पटक दिया था।

मोरबी पुल का गिरना

 गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना 150 साल पुराना ब्रिज रविवार शाम ढह जाने से महिलाओं और बच्चों सहित 134 लोगों की मौत हो गई। बचाव दलों के कई दिनों की खोज और रेस्क्यू ऑपरेशनों से 177 लोगों को बचा लिया गया। महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 500 लोग इस झूलते पुल पर थे। तभी इसे थाम कर रखने वाले केबल टूट गएजिससे लोग नीचे नदी में गिर गए। पुल टूटने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

श्रद्धा मर्डर केस

दिल्ली में पुलिस ने 14 नवंबर को एक व्यक्ति को अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करनेउसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने और शहर के भीतर और आसपास के विभिन्न स्थानों पर शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया। कथित तौर पर उसने उसकी हत्या कर दी क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान आफताब (28) के रूप में हुई है और मृतक श्रद्धा वाकर (28) मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान मिले और दोनों में प्यार हो गया।

महरौली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कपल मुंबई से दिल्ली चले आए थे और छतरपुर इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहने लगे। उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button