सेहत

जानें रोजाना खाली पेट कितना आँवला का जूस आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

जाने सुबह खाली पेट आंवला जूस के सेवन का सही तरीका


आयुर्वेदिक चीजें हमारे लिए कितनी जरूरी होती है ये शायद हमेंआपको बताने की जरूरत नहीं है। हमारे आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनका नियमित रूप से सेवन करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है साथ ही साथ हमारी त्वचा हमेशा फ्रेश और यंग दिखती है। इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है आंवला। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसका लाभ हमको हर मौसम में मिलता है आंवला हमारे आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ यह हमें कई और चीजों में भी लाभ देता है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अक्सर लोग आंवला जूस के सेवन को लेकर हमेशा दुविधा में रहते हैं कि इसका सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते है आपको आंवला जूस का सेवन कब और कैसे करना चाहिए।

आंवला जूस

जाने कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए आंवला जूस

अगर आप सुबह उठ कर खाली पेट आंवला जूस का सेवन करना पसंद करते है तो आपको सुबह खाली पेट केवल 10 मिलीग्राम आंवला जूस का ही सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो कुछ समय बाद इससे बढ़ाकर 20 मिलीग्राम कर सकते हैं। इससे ज्यादा आंवला जूस का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इससे ज्यादा आंवला जूस का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। चाहे तो इससे 10-10 मिलीग्राम कर के दो बार में भी ले सकते हैं।  साथ ही आपको बिना पानी के आंवला जूस कभी नहीं पीना चाहिए। आप गुनगुने पानी में  2-3 बड़े चम्मच आंवला जूस मिलाकर पी सकते है। इससे आप खाली पेट किसी भी तरह के साइड इफेक्ट होने से बचे रहेंगे।

और पढ़ें:  नेचुरल ड्रिंक्स जो आपको दिल्ली की ह्यूमिड क्लाइमेट में रखेगा हाइड्रेट

जाने आंवला जूस पीने के फायदे

1. आपको बता दे कि आंवला जूस हमारी आँखों के लिए अमृत समान होता है। आंवला जूस हमारी आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक करता है। इतना ही नहीं आप चाहे तो रोज एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ मिला कर ले सकते है। इससे मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।

2. अगर आपको बार बार बुखार आता है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आप आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन कर सकते है। इतना ही नहीं अगर आपको दांतों में दर्द और कैविटी की समस्या होती है तो आप आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर इससे मसूड़ों पर लगाते है तो आपको आराम मिलता है।

3. अगर आपके चेहरे पर बहुत सारे दाग धब्बे है और आप इन्हे हटाकर एक खूबसूरत फेस चाहते है तो इसके लिए आपको आंवला जूस का सेवन करना चाहिए। आपको बता दे कि आंवले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और चमकदार होती है साथ ही साथ झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button